देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

वाद -विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


जहानाबाद
एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में आईक्यूएसी के तत्वावधान में जल विज्ञान उत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम अगामी 22 मार्च यानि विश्व जल दिवस के आयोजन तक चलेगा।आज इस अभियान के महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें स्नातक थर्ड सेमेस्टर, सत्र 2023–27 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाद -विवाद का विषय “जल संरक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ और चुनौतियां” रहा। इस वाद-विवाद के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से जल की बर्बादी को कम करने और जल की जरूरतों को प्रभावी रूप से पूरी करने पर चर्चा हुई। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० स्नेहा स्वरुप ने बताया कि हालांकि जल संरक्षण के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इसके दूरगामी महत्व को देखते हुए इसके उपयोग पर अत्यधिक बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जल गुणवत्ता निगरानी , स्मार्ट सिंचाई , डेटा विश्लेषण के माध्यम से जल उपभोग के पैटर्न की जानकारी प्राप्त करने में ए.आई.तकनीक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सटीक इस्तेमाल के लिए और अधिक शोध किए जाने की जरूरत है। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० नम्रता कुमारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर जल संसाधन प्रबंधन को और दुरुस्त किया जा सकता है।
इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः बिट्टू कुमार , शुभम् कुमार एवं सलोनी कुमारी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक नीरज कुमार ने जल-संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संबंधित विषय पर स्वरचित कविता भी सुनाई। इस अवसर पर मौजूद रहने वालों में प्रो० मनु भूषण सिन्हा , अनिल कुमार द्विवेदी , प्रेम कुमार आदि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!