देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में काको की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह ll



घोसी (जहानाबाद)
     स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन आज घोसी हाई स्कूल के खेल मैदान में किया गया। यह रोमांचक मुकाबला काको बनाम येनवा के बीच खेला गया, जिसमें काको की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

मैच की शुरुआत में ही काको की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और 5वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बना ली। हालांकि, इनमा की टीम ने 30 मिनट में ही गोल दागकर स्कोर को बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद काको की टीम ने छोटे-छोटे पास के सहारे आक्रामक खेल दिखाया और एक और गोल कर अपनी बढ़त बना ली। अंततः काको ने यह मुकाबला 2-1 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

मैच के दौरान खिलाड़ियों का परिचय अमथुआ पंचायत के मुखिया मोहम्मद सुद्दू, अमैन  पंचायत के मुखिया राणा जी ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट 22 का पुरस्कार काको के गौतम को और बेस्ट 11 का पुरस्कार इनमा के सोनू कुमार को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण में नगर पंचायत, घोसी वार्ड 14 और 17 के सदस्य मुकेश कुमार और मनोज शर्मा ने भाग लिया।

इस अवसर पर रामबाबू, अरविंद पटेल, आदित्य शरण, , कुमार गौतम, पप्पू यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैद्यनाथ शरण ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल हुलासगंज हाई स्कूल के खेल मैदान पर अमैन बनाम घोसी के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!