राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए जिले के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी , लुधियाना रवाना।

जहानाबाद
आगामी 27 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप ,पंजाब के लुधियाना में आयोजित की जा रही है।जहानाबाद जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है। संगठन स्तरीय इस चैंपियनशिप में जहानाबाद जिले से बिहार के सब जूनियर , अंडर 15 टीम में,आदित्य पुष्कर , विश्वजीत कुमार तथा प्राची कुमारी को शामिल किया गया है ।उक्त आशय की जानकारी जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री सुरज कुमार और सचिव ,रोहन कुमार द्वारा दी गई ।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल विभाग, जहानाबाद के वरीय पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच, श्री विनय कुमार के द्वारा भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक तालिका में जगह बनाने एवं बिहार का नाम रोशन करने का भी निर्देश युवा खिलाड़ियों को दिया गया है। इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी भी मौजूद रही। उन्होंने भी बच्चों को जीत की शुभकामना दी।