परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरस्कार वितरण समारोह

निजामुद्दीनपुर (जहानाबाद)
परिवार कल्याण कार्यक्रम जिला जहानाबाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा
प्रदाता एवं स्वास्थय संस्थानों को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | उक्त परिवार कल्याण पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन महोदय के द्वारा किया गया | वर्ष 2024-25 में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सरहानीय योगदान देने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया |
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सेवा प्रदाता/संस्थान/उत्प्रेरक की सूची
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को महिला बंध्याकरण, PPIUCD, IUCD एवं अंतरा गर्भ निरोधक सुई सेवा में सर्वोच्य प्रदर्शन करने के लिए “उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान” का पुरस्कार दिए गया | प्रसव पश्चात परिवार नियोजन सेवा में उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओकरी एवं पुरूष नसबंदी सेवा में उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काको को पुरस्कार दिए गया |
डा0 जय श्री चन्द्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को सबसे अधिक महिला बंध्याकरण करने के लिए, डा0 प्रभात अखौरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को सबसे अधिक पुरूष नसबंदी करने के लिए एवं डा0 बिनोद कुमार चैधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओकरी के द्वारा प्रसव पश्चात परिवार नियोजन करने के लिए पुरस्कार दिए गया |
कायनात सरवरी, ए0एन0एम0, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषी को अंतरा में उत्कृष्ट सेवा देने एवं मंजु कुमारी, ए0एन0एम0, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को PPIUCD में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए पुरस्कार दिए गया |
रवि रंजन कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक, पिरामल स्वास्थ्य, जहानाबाद को परिवार नियोजन में सामुदायिक जागरूकता के लिए एवं निरज कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक जहानाबाद एवं प्रसव पश्चात परिवार नियोजन सेवाओं में सहयोग करने के लिए पुरस्कार दिए गया |
कुमारी सव्या, आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हुलासगंज को महिला बंध्याकरण हेतु उत्कृष्ट उत्प्रेरण के लिए, पुष्पांजलि कुमारी, आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काको को पुरूष नसबंदी सेवा हेतु उत्कृष्ट उत्प्रेरण के लिए, सरिता कुमारी, आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को सेवा में उत्कृष्ट उत्प्रेरण के लिए, रंजना कुमारी सिन्हा, आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषी को अंतरा सेवा में उत्कृष्ट उत्प्रेरण के लिए, सरिता कुमारी,आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मखदुमपुर को आदर्श दम्पति योजना (अंतराल) में उत्कृष्ट उत्प्रेरण के लिए एवं रेशम कुमारी, आशा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषी को आदर्श दम्पति योजना (सीमित) में उत्कृष्ट उत्प्रेरण करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |
सिविल सर्जन महोदय के द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम को जिला जहानाबाद में सफलतापूर्ण चलने एवं आवश्यक मार्गदर्शन करने हेतु संयुक्त रूप से मोमेंटो देकर आभार प्रकट किया गया |
सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद के द्वारा सभी का हौसला बढ़ाया गया एवं और अच्छे प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया | मंच का संचालन रौशन जी जिला डाटा प्रबधक के द्वारा किया गया तथा समारोह की समाप्ति जिला समुदायिक उत्प्रेरक धीरज जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया |