जिला स्तरीय सतर्कता एंव अनुश्रवण समिति का बैठक आयोजित

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर की बैठक संपन्न की गई।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिले में वर्तमान में 60 दिन से पुराने 53 मामले में आरोप पत्र स्तर पर लंबित है।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह को निर्देश दिया गया कि प्राथमिकता के आधार पर 53 मामलों में आरोप पत्र समर्पित कराने हेतु निर्देशित किया गया। जहानाबाद जिले अंतर्गत अत्याचार पीड़ित कुल 25 निकटम आश्रितों पेंशन दिया जा रहा है।
बैठक में विशेष लोक अभियोजक (अ.नि.) को निर्देश दिया गया कि न्यायालय में गवाही के तुरंत बाद गवाह को यात्रा भत्ता भुगतान करने हेतु सूची जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी अनुसेवक के पद पर दी गई है तथा एक अन्य मामले में नौकरी हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु एक कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह के साथ साथ जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी, सांसद के जिला प्रतिनिधि श्री धर्मपाल सिंह यादव, विशेष लोक अभियोजक (अ.नि.) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।