विश्व हिन्दू परिषद् की प्रांतीय बैठक के निमित व्यवस्था बैठक

जहानाबाद
– आज जहानाबाद स्थित इस्कॉन सेंटर में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित किया गया विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री श्री चितरंजन जी ने बताया कि 26 , 27 , 28 फरवरी को जहानाबाद के मारवाड़ी धर्मशाला में विश्व हिन्दू परिषद् की प्रान्त कार्यसमिति की बैठक होगी इस बैठक में दक्षिण बिहार सभी जिलों के विश्व हिन्दू परिषद् के जिला अध्यक्ष , मंत्री के साथ सभी जिलों के जिला कार्यकारणी उपस्थित रहेंगे जिला मंत्री रविश कुमार ने प्रान्त बैठक की व्यवस्था की दृष्टि में जानकारी दी आवास व्यवस्था , भोजन व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्था पर विस्तार से योजना की उन्होंने बताया कि बैठक में लगभग 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे साथ ही कई केंद्रीय अधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी तथा प्रांत के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे इस व्यवस्था बैठक में श्री अंकित कुमार गुप्ता , आर्यन मिश्रा , अमर कुमार गुप्ता , रौशन गुप्ता , अमीश मिश्रा , बादल कुमार , अभिमन्यु कुमार , आलोक कुमार , आदित्य , उत्सव , सुशील जी इत्यादि लोग शामिल रहे ।
