कुर्था में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष भूमि सर्वेक्षण की दी गई जानकारी

कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार पटना के तत्वाधान में अखिल भारतीय समाज कल्याण संस्थान पटना के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के तहत बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण के संदर्भ में रैयतो एवं आमजनों को दी जा रही विभागीय सुविधाओं के प्रति जागरूकता प्रदान करने को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया नुकड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि किस तरीके से बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण में लोगों को कौन सी कागजात जमा करनी है एवं कौन-कौन से फॉर्मेट उपयोग करना है इन सारे बातो की जानकारी कलाकारों के द्वारा नाटक के माध्यम से दी गई नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा बताया गया कि अगर आपकी जमीन जिसका ऑनलाइन रसीद नहीं कट रही हो जिसका खतियान में अंकित अंक गलत है और उसका रसीद कटाने में व्यवधान उत्पन्न हो रही है या फिर रैयतों की भूमि की दखल खारिज में समस्याएं उत्पन्न हो रही है इन सारे बाती की जानकारी उन्होंने विस्तृत रूप से दर्शकों को नाटक के माध्यम से बताया वहीं उन्होंने 7 फरवरी को कुर्था ब्लॉक बस स्टैंड बेनीपुर मोड एवं 8 फरवरी को मोतीपुर मानिकपुर बस सचई गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कलाकार के अलावे कुर्था अंचलाधिकारी रितिका कृष्णा, राजस्व अधिकारी एस कमर के अलावा अंचल के कई कर्मी शामिल थे।
