जहानाबाद एनडीए कार्यकर्त्ता का सम्मेलन गांधी मैदान आयोजित , सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्बोधित

जहानाबाद
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को जहानाबाद के गांधी मैदान में किया गया। एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता दिखा अपनी ताकत का एहसास कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने किया एवं मंच संचालन जेडीयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज जहानाबाद के इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सब एकत्रित हुए हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य है बिरोधी ताकतों से बचाना, साथियों आप सभी के असीम मेहनत एवं त्याग से देश एवं बिहार में एनडीए की सरकार 14 करोड़ बिहार वासियों के विकास एवं सुरक्षा के लिए समर्पित है। देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गरीब पिछड़ा एवं महिला वर्ग समाज के मुख्य धारा में है साथियों इसी मगध की धरती को श्री लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के लोगों ने रक्त रंजित बनाकर सत्ता का मलाई खा रहे थे जब 2005 में एनडीए की सरकार आई। गांव में स्कूल, सड़क, आवास,अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज, व्यापार एवं शिक्षा का माहौल देकर मगध को गोलबंद किया। साथियों अब हमारा एक ही लक्ष्य है अबकी बार 225 पार फिर से नीतीश कुमार, जय एनडीए।
कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन दीपप्रज्वलित करके किया गया।
पार्टी के पांचो प्रदेश अध्यक्षों को अंगवस्त्र,बड़े फूलमाला देकर सभी पांचो जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। सभी पांचो पार्टी के पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश अध्यक्षों का स्वागत किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय डॉo दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में सूबे का चौतरफा विकास हो रहा है। एनडीए की पांडव रूपी सेना विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा की एनडीए की सेना ने एकजुट होकर चट्टानी एकता के साथ शंखनाद कर दिया। जो बिहार पहले लालटेन के जमाने में था। वह अब बिजली के जमाने में है सड़कों की स्थिति बदली है यह है नीतीश कुमार का बिहार। यह सब एनडीए के ही शासन काल में संभव हो सका।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है ।
लोजपा आर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि एनडीए के शासन में बिहार तेजी से विकास कर रहा है इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर शुशासन की सरकार बनेगी और बिहार में विकास की गति और तेज होगी।
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि हम के एनडीए में शामिल होने से एनडीए में और मजबूती आई है हम पार्टी एनडीए के नेतृत्व में मिलने वाले हिस्से की सीट पर ही चुनाव लड़ेगी और एनडीए को भरपूर मदद करेगी, क्योंकि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव राजनीतिक पार्टी का नाम पर नहीं बल्कि एनडीए के नाम पर लड़ी जाएगी। बिहार में सभी 225 सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी।
रालोमों के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा भी एनडीए के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ 2025 का विधानसभा चुनाव में भाग लेगा।
धन्यवाद ज्ञापन हम से जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी विधान पार्षद अनिल कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी लोजपा आर जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार रालोमों जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा एनडीए सम्मेलन के राज्य कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ शम्भू, चंदन कुमार सिंह, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, राजेश रंजन जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी,राजीव नयन, लोजपा नेत्री इंदु कश्यप, रामप्रवेश महतो, शशि रंजन, पूनम सिन्हा,निरंजन केशव प्रिंस,चुन्नू शर्मा,सुनीता देवी,हेमंत सरण, भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, शैलेश कुमार, कृष्ण मुरारी गुड्डू, सोहन प्रसाद कक्कू, ब्रजेश कुमार, कृष्णकांत कुमार,मुन्नी चंद्रवंशी, पुष्पा कश्यप,रामशुभग शर्मा एवं सभी पांचो पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

