देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सड़क सुरक्षा माह, 2025 के अवसर पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता रथ रवाना तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


जहानाबाद

सचिव, परिवहन विभाग—सह —सदस्य सचिव, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद, पटना, श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय तथा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।
       परिवहन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार माह जनवरी, 2025 को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाते हुए जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनांक 16.01.2025 को आमजनों को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर से जिले के नगर परिषद, सभी नगर पंचायत, सभी प्रखंड स्तर पर, पंचायत स्तर पर सहित गांवों/टोलों में जागरूकता रथ का परिचालन कर लोगों को सड़क सुरक्षा के मानकों की जानकारी दी जाएगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला वासियों से सड़क सुरक्षा के मानकों का अच्छे से अनुपालन करने का अपील किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!