देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस केन्द्र में लगाया गया मुफ्त  मेडिकल कैम्प ,एसपी ने किया उद्घाटन


जहानाबाद
जहानाबाद पुलिस केंद्र में लगाया गया मुफ़्त मेडिकल कैम्प एवं कैंसर अवेयरनेस  सेमिनार जिसका उद्घाटन  जहानाबाद पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद  प्रताप सिंह एवं सेमिनार  में उपस्थित डॉक्टरों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया .मौके पर उपस्थित कैंसर सर्जन डॉ भी पी सिंह के द्वारा कैंसर के प्रारंभिक लक्षण तथा निदान के बारे में लोगो को स्पष्ट रूप से जागरूक किया गया . इस मौक़े पर  जहानाबाद के जानेमाने चिकित्सक डॉ गिरजेश कुमार ,डॉ रोहित राज  में एवं डॉ एस पी जहाँ के द्वारा मुफ्त मेडिकल  कैम्प लगाया  था .इसके अलावा बिहार के  प्रख्यात कैंसर सर्जन एवं सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ वि पी सिंह, डॉ प्रतीक आनंद ,डॉ अपूर्वा के द्वारा
कैंसर अवेयरनेस सेमिनार एवं हृदय आघात से बचने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया .मौके पर उपस्थित डॉ  अपूर्वा के द्वारा सी पी आर की ट्रेनिंग भी दी गई . दंत चिकित्सक डॉ रोहित राज ,डॉ गिरिजेश कुमार  एवं डॉ एस पी जहाँ के द्वारा उपस्थित सैकड़ों लोगो को मुफ्त में बीमारियों का उपचार एवं परामर्श दिया गया एवं दवाइयां और टूथ पेस्ट भी दिया गया . मौक़े पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक कुमार मेहता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मेडिकल कैम्प एवं कैंसर अवेयरनेस सेमिनार के आयोजक डॉ रोहित राज के प्रति आभार प्रकट किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!