देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच, आवश्यक सुविधाएं नहीं होने पर लाइसेंस रद्द करने की हो सकती है कार्रवाई

जहानाबाद
सचिव, परिवहन विभाग, बिहार श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार दिनांक 15 जनवरी, 2025 को सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री करिश्मा सिंह तथा मोटर यान निरीक्षक श्री वृजकिशोर कुमार द्वारा विशेष अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

पेट्रोल पंपों पर जांच के दौरान, निम्नलिखित बातों की जांच की जाएगी,शौचालय और यूरिनल की सुविधा,पानी की सुविधा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता , स्वच्छता और रख-रखावग्राहकों की सुविधा के लिए अन्य सुविधाएं ,पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की सुविधा के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जांच की जाएगी।
विशेष अभियान इस सप्ताह से होगा शुरू,परिवहन विभाग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। जहानाबाद स्थित सभी पेट्रोल पंपों की मूलभूत सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए जांच की जाएगी एवं जांच के बाद जो भी पेट्रोल पंप दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!