नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज जहानाबाद में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

जहानाबाद
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे। दिनांक 15 जनवरी 2025 से जहानाबाद सहित छ जिलों के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं और उसमें श्री तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे ।
यात्रा के क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2025 को जहानाबाद में कार्यक्रम होना है, जिसमें अरवल जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2025 को गया/गया महानगर, संगठन जिला टेकारी, 20 जनवरी को औरंगाबाद , 21 जनवरी को रोहतास और 22 जनवरी 2025 को भोजपुर जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि जहानाबाद के ग्रीन गार्डन हॉल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों भी पूरी कर ली गई।कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है ।उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर को होडिंग और बैनर से पाट दिया है । नेता प्रतिपक्ष के आगमन को लेकर समाज के सभी वर्गों के साथ साथ महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह है।



