हाईकोर्ट के बहाने गरीबों को उजाड़ने की हरकत देख घोसी विधायक आक्रोशित ,भयानक ठंड में किसी का घर उजाड़ना घोर अमानवीय कुकृत्य।

जहानाबाद
हाल ही में काको प्रखंड के हाटी गांव के दलित पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर के 20 से ज्यादा दलित गरीबों का आशियाना उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव,भाकपा-माले काको प्रखंड सचिव काॅमरेड विनोद कुमार भारती, माले नेता भरत प्रसाद ने आज हाटी गांव जाकर के पीड़ित गरीबों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। पीड़ितों ने बताया कि रात में बच्चे बुजुर्ग सभी खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गए हैं। कहीं भी हम लोगों का घर,मकान नहीं है। पक्का मकान योज
ना के तहत इस सरकारी जमीन पर वर्षों से घर बनाकर के निवास करते थे।
इस बार उन्हीं लोगों ने षड्यंत्र करके हाई कोर्ट से कागज बनवाकर प्रशासन की मिलीभगत से हम लोगों को बेघर कर दिया है। जानवर,बकरी की बात कौन करे बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष सभी भयानक ठंड में बिलबिल रहे हैं। गरीबों की व्यथा सुन व देख करके माले विधायक और नेताओं ने नीतीश सरकार और जहानाबाद जिला प्रशासन का अमानवीय हरकत बताते हुए गरीबों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताया है।
