देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर  विभिन्न विभाग के 20 झांकियों का प्रदर्शन किया गया , जिला परिवहन कार्यालय को मिला  प्रथम  पुरस्कार


जहानाबाद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां  प्रस्तुती  की गई जिसमें सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रर्दशन किया गया। *”झांकी के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार जिला परिवहन कार्यालय, जहानाबाद को, द्वितीय पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग, जहानाबाद को तथा तृतीय पुरस्कार जिला खेल सह व्यायामशाला, जहानाबाद को प्राप्त हुआ।”* गणतंत्र दिवस के उत्सवों अवसर पर जिले में 20 विभाग द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है:-
01 .जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जहानाबाद द्वारा *कचरा से कंचन* के विषय पर ।
02 .स्वास्थ्य विभाग द्वारा *परिवार नियोजन कार्यक्रम* विषय पर।
03 .जिला कृषि कार्यालय द्वारा *झोपड़ी में मशरूम उत्पादन* विषय पर।
04 .जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा *मिशन श्रेष्ठ* विषय पर।
05. मद्य निषेध विभाग द्वारा *शराब का दुष्परिणाम/ शराब लिप्त परिवार शराब/ शराब मुक्त परिवार* विषय पर।
06. पी.एच.ई.डी. विभाग द्वारा *जल जांच एवं जल संरक्षण* विषय पर।
07. जिला परिवहन कार्यालय द्वारा *सड़क सुरक्षा में गुड सेमरिटन* विषय पर।
08. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र द्वारा *बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना स्वयं सहायता योजना कुशल युवा कार्यक्रम* विषय पर।
09. जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा *समता मूलक समाज का आगाज* विषय पर।
10 .जिला कल्याण कार्यालय द्वारा *अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम से* संबंधित विषय पर।
11. जिला बुनियाद केंद्र द्वारा *बुनियाद केंद्र की सेवाएं, फिजियोथैरेपी, स्पीच थेरेपी, आंख जांच, कान जांच की दिव्यांगजन एवं वृद्धि जनों के चश्मा वितरण*  विषय पर।
12 .विद्युत विभाग द्वारा *प्रधानमंत्री सूरज घर योजना एवं स्मार्ट मीटर* विषय पर।
13 .निर्वाचन कार्यालय द्वारा *मतदान में महिलाओं की सहभागिता* विषय पर।
14 .उद्योग विभाग द्वारा *उद्यमता विकास* विषय पर।
15 .जीविका कार्यालय द्वारा *दीदी की लाइब्रेरी* विषय पर।
16 .जिला खेल कार्यालय द्वारा जिले में *खेल भवन सह व्यायामशाला जहानाबाद को प्रदर्शित करते हुए जिम, कराटे, कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, तलवारबाजी का प्रशिक्षण, खेलो इंडिया के तहत भारोत्तोलन स्मॉल केंद्र का संचालन , राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालिकाओं प्रथम स्थान प्राप्त*  विषय पर।
17 .मत्स्य विभाग द्वारा *विपणन किट योजना* विषय पर।
18. पशुपालन विभाग द्वारा *मोबाइल वैन यूनिट* विषय पर।
19. जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा *दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया* विषय पर।
20 .आईसीडीएस विभाग द्वारा *जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार* विषय पर झांकी का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!