भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा का अभ्यास सत्र का आयोजन

जहानाबाद
9 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के द्वारा भूकम्प सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत जहानाबाद जिला में भूकंप से संबंधित जिला स्तरीय टेबल टॉप अभ्यास सत्र का आयोजन ग्राम प्लेक्स सभागार में किया गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निदेश के आलोक में अपर समाहर्ता ,श्री ब्रजेश कुमार के द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जिला स्तर पर कार्यक्रम का संयोजन जिला आपदा प्रबंधन शाखा के द्वारा किया गया।
दिनांक 23 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के द्वारा आज की टेबल टॉप अभ्यास के अतिरिक्त 24 जनवरी को जहानाबाद के भीमराव अंबेदकर बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, दक्षिणी काको में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा। उसी कड़ी में आज टेबल टॉप अभ्यास में आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के संबंध में परिदृश्य स्थापित कर आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी हितधारक विभागों एवं एजेंसियों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ अभ्यास किया गया
जहानाबाद जिला का कुछ भाग उच्च रिस्क जोन-04 में एवं अधिकांश भाग मध्यम जोखिम-03 में शामिल है।
कल यानि 24 जनवरी 2025 को 11 बजे जहानाबाद के भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय में मॉक ड्रिल के अवसर पर आप सभी जिला आवासी आमंत्रित हैं आप आए एवं आपदा प्रबंधन की गतिविधियों एवं तरीकों से अवगत हो।
आज के इस टेबल टॉप अभ्यास में प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी ,सिविल सर्जन ,डायरेक्टर डी0आर0डी0ए0, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिलाअग्निशमन पदाधिकारी, सभी अंचल पदाधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारी अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस महकमें के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।