देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कस्तूरबा विद्यालय में दी गई कानून की जानकारी

अरवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद  के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार एवं सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय अरवल के प्रांगण में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित बच्चियों को नालसा के हेल्पलाइन से संबंधित एवं छात्राओं से संबंधित कानून की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्रा ने उपस्थित छात्राओं को अपने हक के लिए आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। आप अपने हर अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएं, मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपके लिए सदैव तैयार है। हर तरह की सहायता के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर पी एल वी सुमन कुमारी, वार्डन दिव्या रश्मि, शिक्षिका कृति कुमारी समेत विद्यालय परिवार के सभी लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!