देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रुकुनपुरा में बाबा चुहरमल की जयंती के साथ साथ प्रतिमा का हुआ अनावरण



मोदनगंज (जहानाबाद)

मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम रुकुनपुरा में बाबा चुहरमल की भव्य जयंती समारोह मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता सुनील पासवान ने की जबकि संयोजन सह संचालन  राजद नेता ई.विजय यादव जी ने किया , इस मौके पर *बाबा चुहरमल की प्रतिमा का भी अनावरण* जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी के द्वारा किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा फूल -माला एवं अंग वस्त्र से शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए बाबा चुहरमल जी के बारे में विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी ने कहा कि‌  बाबा चुहरमल कोई साधारण मानव नहीं थे ,वे एक अवतारी महामानव थे, जिन्होंने बहुजन समाज के लिए सामंतियों और मनुवादियों से लड़ाई लड़कर बहुजन समाज को आगे बढ़ने का काम किया किया था , साथ ही उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को भरपूर पढ़ाएं। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है ,जिससे विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं।
कार्यक्रम के संबोधित करने वालों में माननीय सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव जी, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान , कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, प्रमोद पासवान उर्फ राय,राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, धर्मपाल सिंह यादव (सांसद  प्रतिनिधि), राजद के वरिष्ठ नेता क्रमशः- नंदकिशोर यादव, अनुज कुमार निराला, छोटू यादव, पप्पू मलिक, अनिल पासवान ,बैकुंठ यादव, रमेश यादव, पवन चंद्रवंशी, उदय पासवान,रंजीत पासवान, सतीश कुमार, जितेंद्र यादव, मनजीत कुमार, अंबिका यादव, अवधेश पासवान, रामईश्वर पासवान, मिथलेश पासवान, सोहन पासवान ,रामानुज कुमार साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वादिष्ठ भोजन का भी आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!