गया के शहाबुद्दीन अंसारी बने ऑल इंडिया पसमांदा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

*बिहार के गया से ताल्लुक रखते है शहाबुद्दीन अंसारी*
गया, आज दिनांक 10 4 2025 को ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की मीटिंग राष्ट्रीय स्तर की दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे मीटिंग में पसमांदा समाज के विभिन्न मुद्दों पर संगठन के पदाधिकारी ने चर्चा की सभी पदाधिकारी ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है कि ऑल इंडिया पसमांदा समाज पार्टी के नाम से एक राजनीतिक दल बनाया जाएगा जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी को नामित किया गया है
जो बिहार के गया से ताल्लुक रखते है यह राजनीतिक दल जिसका नाम ऑल इंडिया पसमांदा समाज पार्टी होगा यह पार्टी हिंदुस्तान के अंदर समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्ग की तरक्की के लिए काम करेगी जो लोग समाज में पीछे रह गए उन लोगों आवाज उठाने का काम करेगी बैठक में राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी,
राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री मोहम्मद रिज़वान अंसारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष असगर अली अंसारी साहब हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अंसारी साहब गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मुफीस अंसारी साहब, प्रदेश सचिव डॉक्टर असजद अंसारी साहब, जिला अध्यक्ष डॉ अली शेर साहब, मीडिया प्रभारी,शनिब अंसारी साहब, जनाब गुलज़ार अंसारी, इकबाल अंसारी, सलमान अंसारी, फरमान अंसारी, महताब अंसारी, रविश अंसारी, शाहिद अंसारी, क़ारी आस मोहम्मद अंसारी साहब, अब्दुल कय्यूम अंसारी, आलम अंसारी साहब और काफी लोग मौजूद रहे
