मध्य विद्यालय मांदिल में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जहानाबाद
राजकीय मध्य विद्यालय मांदिल (जहानाबाद ) में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक एवं एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष *डॉ अरविंद चौधरी* ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा *रानी कुमारी*, राजद के प्रधान महासचिव *परमहंस राय*, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, एवं जिला महासचिव विनोद यादव, वरिष्ठ नागरिक श्री बिंदेश्वरी चौधरी, वही सम्मानित अतिथि पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव ,विजय यादव, उप मुखिया परमानंद यादव, पूर्व मुखिया सह राजद नेत्री अनीता देवी , राजद उपाध्यक्ष अशोक वर्मा,एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान, उपाध्यक्ष राजकुमार निराला उपस्थित थे। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, साथ ही अतिथियों द्वारा *विश्व विद्वान, भारत रत्न, सिंबल आफ नॉलेज, वंचितों के भाग्य विधाता, नारियों के मुक्तिदाता, महान समाज सुधारक, संविधान के शिल्पकार, परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब* के प्रतिमा का भी भव्य अनावरण किया गया।विदित हो कि संबंधित विद्यालय के कर्मठ एवं प्रतिभावान शिक्षक क्रमशः *अवधेश कुमार ,अरुण कुमार वर्मा एवं शीला कुमारी* सेवानिवृत्ति हुए थे, जिन्हें फूल, माला, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित शिक्षक *प्रो. (डॉ) अरविंद कुमार* को भी वि. परिवार द्वारा फूल, माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों एवं आयोजक शिक्षक/ शिक्षिकाओं को भी फूल-माला, बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, इनके द्वारा ही देश के भविष्य जो बच्चे होते हैं उनको एक सही नागरिक एवं इंसान बनने का दायित्व होता है , जो अपने मेहनत और लगन से बनाते हैं।शिक्षक देश के सर्वोच्च सम्मान वाला पद है, इन्हें सम्मान देना समाज का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में नीलकमल चौधरी, पवन कुमार, समन्वयक संजय कुमार, अजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह, शीला कुमारी, रानी अर्पणा ,निशा कुमारी , सुनीता कुमारी ,सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुमारी चित्रांगदा, सतीश सुंदरपुरी ,ऋषिकांत कुमार, नवनीत कुमार , शक्ति कुमार,गंगा पासवान, कंजीत मांझी समेत समस्त विद्यालय परिवार। उक्त मौके पर नीलकमल जी द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत के प्रस्तुति कर कार्यक्रम को भव्य बनाए वहीं छात्राओं द्वारा भी एक से बढ़कर एक सम्मान एवं विदाई गीत का प्रस्तुति की। लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठाया।
