दिव्यांश ग्रुप का स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण व पीटीएम का आयोजन

*शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरुष्कृत*
बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल अगर बेहतर हो तो विद्यालय में एक माहौल बन जाता है और यही माहौल दिख रहा था जहानाबाद के पिंजौर में अवस्थित दिव्यांश ग्रुप आफ स्कूल में जहां अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों को वार्षिक रिजल्ट दिए गए
रिजल्ट प्राप्त कर बच्चे एवं अभिभावक काफी खुश एवं प्रफुल्लित नजर आ रहे थे क्योंकि दिव्यांश ग्रुप आफ स्कूल के बच्चों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है इस अवसर पर अध्यक्ष एसडीपी सिंह डायरेक्टर दीपक सिंह प्रिंसिपल रेखा सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा ऐसा ही प्रदर्शन कंटिन्यू होना चाहिए क्योंकि इस बार 80% बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक लाकर पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है जिसे लेकर अध्यक्ष एसडीपी सिंह व डायरेक्टर दीपक सिंह व प्रिंसिपल रेखा सिंह के द्वारा बच्चों को पुरुष्कृत किया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर काफी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति अपना विश्वास जताया और कहा कि हमारे बच्चों में काफी तब्दीली है दिव्यांश ग्रुप का स्कूल में पढ़ने के बाद हमारे बच्चे काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं माहौल काफी खुशनुमा था बच्चे रिजल्ट एवं पुरस्कार पाकर खुशी से फुले नहीं समा रहे थे, चेयरमैन एवं डायरेक्टर ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि इस रिजल्ट से बहुत ज्यादा अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है यह सफलता की पहली लाइन है इस लाइन को और लंबा करना है तो और भी मेहनत करना है और अपने पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहना है। इस मौके पर शिक्षक अनु कुमारी निधि कुमारी अंजली कुमारी नीतू कुमारी प्रियंका कुमारी आर्यन कुमार गौतम कुमार प्रकाश कुमार एवं रौशन सर मौजूद थे।।।।
