राजद के जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित हुआ बैठक

जहानाबाद
राजद पार्टी कार्यालय जहानाबाद में जहानाबाद के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड के प्रधान महासचिवों के साथ अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिवों को पार्टी के सदस्यता अभियान पर विशेष बल दिया गया सभी को निर्देशित किया गया कि आगामी 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान पूरा कर जिला कार्यालय को सुपुर्द कर दें साथ ही साथ जिले में हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में कार्य कर्तव्यों को प्रत्येक बूथ पर युद्ध स्तर से 18 वर्ष से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित जहानाबाद सदर के माननीय विधायक श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ उदय यादव जी ने अपने संबोधन में सभी को रुचि लेते हुए सदस्यता अभियान एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम में युद्ध स्तर पर काम करने के लिए बोले। बैठक में जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव अशोक यादव, काको प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान, प्रधान महासचिव अवधेश यादव ,मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव, प्रधान महासचिव उपेंद्र वर्मा ,रतनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम ,प्रधान महासचिव महेंद्र यादव, मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष मनजीत मालाकार ,हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ,युवा जिला अध्यक्ष कुमार उर्फ छोटू यादव ,दलित जिला अध्यक्ष अनिल पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

