देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मोर्चे पर खुद डटे रहे डीएम व एसपी




*शोभायात्रा के मार्ग में शहर में विभिन्न जगहों पर मैजिस्ट्रेट के साथ मुश्तैद रहे सुरक्षा बल*
जहानाबाद

शोभायात्रा को शांति व सुचारू ढंग से संपन्न कराने को ले डीएम अलंकृता पांडेय व एसपी अरविंद प्रताप सिंह शोभायात्रा के आरंभ से समापन तक स्थिति पर नजर बनाए रखा। डीएम व एसपी खुद शोभायात्रा की निगरानी को अपने अधीनस्थों के साथ अरवल मोड़ पर मोर्चे पर डटे दिखे। दोनो आलाधिकारियों ने जिलेवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए शांति व आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ पर्व को पारंपरिक उल्लास के साथ निर्विवाद तरीके से संपन्न कराने के लिए सराहना की। दरअसल आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराने के लिए प्रशासन के द्वारा हर एक मोड़ व संवेदनशील के रूप में चिन्हित शहर के प्रमुख जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। एडीएम ब्रजेश कुमार, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह व टाउन इंस्पेक्टर दिवाकर विश्वकर्मा सहित कई अन्य अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ शोभायात्रा के प्रारंभ से अंत तक सीधे तौर पर नजर बनाए हुए थे। भीषण गर्मी में भी सभी अधिकारी जुलूस के साथ चलकर लगातार विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी अवधि सड़कों पर पसीना बहाते रहे। भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारी लगातार चौकन्ना रहकर अपनी सक्रियता बनाए हुए थे ताकि भीड़ से कहीं कोई अवांछित हरकत नहीं कर दे। हालांकि भारी भीड़ के बावजूद शोभायात्रा में सब कुछ शांति पूर्वक संपन्न हो गया। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। आम लोग शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते दिखे। गौरतलब हो कि कुछ लोग आयोजन की व्यापक तौर पर सफलता को लेकर आशंका व्यक्त कर रहे थे लेकिन जिस तरह से सबकुछ शांति से संपन्न हो गया, सभी आशंकाएं निर्मूल साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!