किडजी स्कूल में ईद सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन**बच्चे एक दूसरे से गले मिले एवं दूध सेवइ का उठाया आनंद*

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहाँ कई धर्म के लोग रहते हैं इसीलिए दुनिया में भारत देश सबसे अलग देश है स्कूलों में भी सभी धर्म के बच्चे पढ़ते हैं इसीलिए सभी धर्म के अनुसार विद्यालयों में सेलिब्रेशन होता है और यही दिखाई दे रहा था जहानाबाद के खान बहादुर रोड में अवस्थित किडजी स्कूल में जहां बच्चों के बीच ईद सेलिब्रेशन किया गया बच्चे एक दूसरे से गले मिलकर ईद का सुंदर संदेश दिया तत्पश्चाप बच्चों के बीच दूध और सेवइयां वितरित की गई बच्चों ने काफी चाव से दूध और सेवई का आनंद उठाया इस अवसर पर बच्चे काफी खुश एवं प्रफुल्लित नजर आ रहे थे इस मौके पर डायरेक्टर प्रेम सिंह सोढ़ी एवं अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों को ईद उल फितर के बारे में बताया की ईद मुसलमानो का प्रमुख त्यौहार है यह खुशी का त्यौहार है 30 रमजान के बाद इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और भाईचारे का संदेश देते है।। वही इस अवसर पर डायरेक्टर प्रेम सिंह सोढ़ी ने कहा कि देश में मनाया जाने वाले सभी धर्म के त्यौहार के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाती है ताकि देश की हर संस्कृति का ज्ञान बच्चों को मिले साथ ही साथ इस मौके पर डायरेक्टर ने ईद की शुभकामनाएं भी दी।।।