देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
किसान नेता त्रिवेणी शर्मा सुधाकर की मनाई गई 11वीं पुण्यतिथि

जहानाबाद
जहानाबाद को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में अखिल भारतीय स्वामी सहजानंद विचार मंच के तत्वाधान में किसान नेता त्रिवेणी शर्मा सुधाकर की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर त्रिवेणी शर्मा सुधाकर की छायाचित्र चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं उन्हें याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अधिवक्ता गिरजानंदन सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर समाजसेवी बैजनाथ शर्मा वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव शिक्षा भी डॉक्टर एस के सुनील जदयू नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने त्रिवेणी शर्मा सुधाकर के बारे में बताया की ये एक सच्चे समाजसेवी थे आज के समय में ऐसे इंसान की समाज को जरूरत है इनका दुनिया में नहीं रहना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।।।


