Uncategorizedदेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुण्य तिथि पर  मेघावी छात्रा को किया गया सम्मानित





करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर मैट्रिक परीक्षा में रामपुर चाय निवासी छात्र अंकित कुमार  को 452अंक प्राप्त करने पर   प्रथम भगवानपुर निवासी ओमप्रकाश को द्वितीय एवं पीड़हो निवासी खुशी कुमारी को तृतीय  लक्ष्मी नारायण शर्मा स्मृति पुरस्कार प्रत्येक छात्र को दस दस हजार की नगद पुरस्कार दी गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण शर्मा अपने नाम के अनुरूप काम करते थे। अपने जीवन काल में अपने परिवार के साथ-साथ समाज एवं पूरे पंचायत को एक सूत्र में बांधकर विकसित समाज बनाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें वे अपने सर्विस
कल के दौरान भी जब छुट्टी लेकर घर आते थे तो अशिक्षित वर्गों में घूम-घूम कर उन्हें शिक्षित बनाने के लिए प्रयत्न रहते थे। समाज के अंतिम पायदान में बैठने वाले गरीब गुरुवा अति पिछड़ा समाज के लोगों के परिवार को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करते थे एवं उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता भी करते थे। पूरा बिहार जब वामपंथ उग्रवाद में जल रहा था तब भी वे अपने आचरण के अनुरूप महादलित परिवार के बच्चों के शिक्षा एवं गरीब कन्या के विवाह के लिए प्रत्याशील रहे इस मौके पर उपस्थित उनके परिवार के सदस्यों  ने कहा कि उनके याद में पंचायत में किसी भी  क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले को हमेशा आर्थिक सहायता देकर पुरस्कृत किया जाएगा इस मौके पर विपिन नारायण कौरवे दिलीप नारायण कौरवे बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज यादव राजू शर्मा सीतांशु कुमार समेत कई लोग उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!