बिहार दिवस के अवसर पर लोगों ने रक्तदान शिविर में किया स्वैच्छिक रक्तदान

जहानाबाद
बिहार दिवस 2025 के अवसर पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स मलहचक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विदित हो की जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में तीन दिवसीय बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आज बिहार दिवस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा रक्तदान करते हुए जिलेवासियों को संदेश दिया गया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान एक नहीं अपितु अनेक जीवन बचाने में मदद करता है।नियमित रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है। माननीय विधायक घोषी विधानसभा क्षेत्र श्री रामबली यादव द्वारा भी रक्तदान किया गया एवं उन्होंने संदेश दिया कि रक्तदान से बड़ी कोई सामाजिक सेवा नहीं है। सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में यह रक्तदान शिविर काफी सफल रहा । कुल 25 लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार,अमित मिश्रा, डीएवी की शिक्षिका रेखा सिंह,पूजा कुमारी ,राहुल कुमार,कुंदन कुमार,निशांत कुमार,बैजनाथ कुमार,देवांशू दीपक,नारायण सिंह,प्रमोद कुमार यादव,संदीप कुमार,अंकित राज,विनय पासवान,अमित कुमार,पिंटू शर्मा, कृष्णा कुमार,अमर्त्य राज,राज रमेश,मिथिलेश कुमार,लालू कुमार,मनीष कुमार ने एक एक यूनिट रक्तदान किया। जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे श्री अमित कुमार ने रक्तदान के उपरांत बताया कि यह उनका 23वाँ रक्तदान था। उन्होंने आम जन मानस से अपील किया के रक्तदान जैसे महादान का हिस्सा जरूर बनें।
!!उन्नत बिहार, विकसित बिहार!!
