देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन


*बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को किया गया पुरुष्कृत*
जहानाबाद
होली की छुट्टी होली का सेलिब्रेशन एवं बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कार का मिलना यह सब माहौल को खुशनुमा बना रहा था जहानाबाद के बूंद विहार कॉलोनी में अवस्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में जहां होली की छुट्टी से पहले विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर सूरज कुमार प्रिंसिपल अर्चना कुमारी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ होली मनाई एवं शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को एकेडमिक डायरेक्टर सूरज कुमार प्रिंसिपल अर्चना कुमारी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पुरुष्कृत किया गया।। माहौल काफी खुशनुमा था होली से पहले होली मिलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक होली गीत पर नृत्य कर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।। तत्पश्चात बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को डायरेक्टर प्रिंसिपल एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पुरुष्कृत किया गया पुरस्कार पाकर बच्चे काफी खुश एवं प्रफुलीत नजर आ रहे थे।। इस अवसर पर बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी वैसे भी होली का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल जाते हैं और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन का खास आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।।। इस मौके पर विद्यालय के अकैडमिक डायरेक्टर सूरज कुमार प्रिंसिपल अर्चना कुमारी ने कहा के हिंदुस्तान में मनाया जाने वाले सभी पर्व त्योहार की जानकारी बच्चों को दी जाती है ताकि उन्हें देश की संस्कृति का अच्छी तरह ज्ञान हो साथ ही साथ इस मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर सूरज कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा की कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की एक परंपरा है जो भी बच्चे किसी भी क्षेत्र में किसी भी विषय में बेहतर प्रदर्शन करते हैं उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है एवं पुरस्कृत किया जाता है साथ ही यह भी कहा की कोई भी बच्चा बेहतर शिक्षा से वंचित न हो इस उद्देश्य से पूरे मार्च महीने तक बच्चों का नामांकन निशुल्क रहा है।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!