देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद जिले में कुल 317 पदों पर  गृह रक्षकों की होगी बहाली


*गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की बैठक।*
जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
          जिला समादेष्टा द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिले में कुल 317 पदों पर बहाली की जाएगी,  जिसे 30 अप्रैल, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाना है ।साथ ही  अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच भी कराई जाएगी।
       गृह रक्षकों की स्वच्छ नामांकन हेतु उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है।
      उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा सह वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कंचन कुमारी झा, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक,(मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक( रक्षित), जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!