देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

महापरिवर्तन आंदोलन के एजेंडा पर सभी सरपंच ने साथ चलने पर जताई सहमति।



शिष्ट मंडल के अगुवाई में सरपंच प्रतिनिधि मंडल एस पी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।
जहानाबाद
जहानाबाद जिला वाद-विवाद और केस-मुक़दमा मुक्त हो, इसके लिए महापरिवर्तन आंदोलन लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में ग्राम कचहरी के माध्यम से सुलह कराने वाले सरपंच का भी सहयोग लिया जा रहा है। ग्राम कचहरी के दरम्यान सरपंच को कई परेशानी से जूझना पड़ता है। जिसके कारण सरपंच अपनी शक्ति का सदुपयोग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष एवं सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधिमंडल ने जहानाबाद आरक्षी अधीक्षक से की भेंट। भेंटवार्ता में सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने जिले के पुलिस कप्तान को अपनी समस्यायों से अवगत कराया। जहानाबाद एस पी महापरिवर्तन आंदोलन वाद-विवाद मुक्त जिला के लिए किये जा रहे प्रयास की काफ़ी सराहना की। उन्होंने पूरी गंभीरता से सभी सरपंच की बात सुनी एवं अपने कई सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड के वैसे पंचायत जहाँ विवाद कम है उस पर पूरी मेहनत कर उसे एक ‘जहानाबाद मॉडल’ के तौर पर विकसित करने का प्रयास करें।  इससे दूसरे पंचायत में भी एक स्वच्छ संदेश जायेगा और इसका दूरगामी असर भी देखने को मिलेगा। 1987 बैच के वरिष्ठ आईपीएस और महापरिवर्तन आंदोलन के प्रणेता वी के सिंह ये अभियान बिहार के बारह जिलों में चला रहे हैं। ग्राम कचहरी पूरी शक्ति और ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूरा करने में लग जाए तो बिहार और देश एक वर्ष में विकसित हो जाए! एस पी से मिलकर सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने काफ़ी संतोष जताते हुए सुझाव और सहयोग के लिए पुलिस कप्तान का आभार जताया। मिलने वालों में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पाण्डेय के अलावा काको प्रखंड के राघुवेंद्र कुमार, रतनी प्रखंड से प्रियरंजन कुमार, जहानाबाद प्रखंड के नवल किशोर प्रसाद, हुलासगंज प्रखंड से रमेश पासवान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!