देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
चयनित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जहानाबाद
जहानाबाद शिक्षा भवन में के सभागार में निपुण बिहार के तहत जहानाबाद अंतर्गत एक सौ चयनित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों में दक्षता लाने संबंधी तकनीक बताया गया । इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरांत सभी प्र.अ. अपने-अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों को तकनीक बताते हुए विद्यालय के बच्चों में दक्षता लाने ने का प्रयास किया जाएगा।इस प्रशिक्षण भाग लेते हुए- रा. मध्य विद्यालय मांदिल के प्रधानाध्यापक डॉ.अरविंद चौधरी ,सत्येंद्र मिश्रा, शशि रंजन कुमार ,राजेंद्र चौधरी, सुभाष राम, घनश्याम जी , अमरेंद्र कुमार , सुनील कुमार सिंह ,मनोज कुमार , उमेश प्रसाद एवं प्रशिक्षक के रूप में सुनीता जी, सुमन जी,कमल जी,समेत सैकड़ों चयनित मध्य विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाध्यापक गण।

