देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षा, समाज और राजनीति के स्तंभ रहे डॉ. चंद्रिका यादव : लालू प्रसाद यादव



जहानाबाद के मालवीय डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव को दी गई श्रद्धांजलि,

श्राद्ध में लालू प्रसाद यादव समेत प्रदेश के कई दिग्गज हुए शामिल

श्राद्ध कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति, ब्रह्मभोज में शिक्षाविदों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटान

जहानाबाद | 2 मार्च 2025

जहानाबाद के प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव के श्रद्धांजलि सभा एवं श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के कई प्रमुख राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन टेम्पल सिटी, मीरा बिगहा में किया गया, जहाँ सैकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धांजलि सभा में बिहार की राजनीति, समाज और शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वयं मीरा बिगहा पहुंचे और उन्होंने डॉ. चंद्रिका यादव के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। लालू यादव ने कहा कि डॉ. चंद्रिका यादव केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उनका योगदान शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में अविस्मरणीय रहेगा। बिहार के गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। लालू यादव के अलावा जहानाबाद विधायक कृष्ण मोहन कुमार, मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार, पूर्व विधायक सूबेदार दास, एमएलसी सह राज्य मंत्री जीवन कुमार, जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, टेकारी विधायक अनिल कुमार, गोह विधायक भीम कुमार सिंह, लोजपा (रामविलास) के युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय सहित कई वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा में बिहार कांग्रेस सेवा दल के राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, राजद, लोजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, माँ कमला चंद्रिका जी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुड़े सभी संस्थानों के छात्र-शिक्षक, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, मुखिया, जिला पार्षद एवं गणमान्य लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में भी हजारों लोगों की उपस्थिति देखी गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि जहानाबाद के मालवीय कहे जाने वाले डॉ. यादव ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए जो कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!