3 मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में आयोजित महाधरना की सफलता को लेकर चलाया जनसंपर्क

कहा, सरकारी कार्यालयो में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर होगा महाधरना
कुर्था में प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त है भ्रष्टाचार
कुर्था (अरवल) सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आगामी 3 मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर विशाल महाधरना को लेकर कुर्था प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर सर्वदलीय संघर्ष समिति सह अहमदपुर हरना पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को कहां की आगामी 3 मार्च को विशाल महाधरण का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न सरकारी कार्यालयो में बगैर नजराना दिए कोई काम नहीं होता है चाहे वह प्रखंड कार्यालय हो या अंचल कार्यालय सभी कार्यालय में कार्यालय के हाकिम नजराना लेने के बाद ही आमजनों का कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर जमीन संबंधित अंचल कार्यालय का कोई भी कार्य हो बगैर चढ़ावा चढ़ाए लोगों का काम नहीं हो पा रहा है साथ ही एक तरफ सरकार किसानों को तमाम योजनाएं देने की दावा करती है तो दूसरी तरफ खाद की इतनी किल्लत है कि किसानो को खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि वैसे लोगों को खाद होम डिलीवरी भी पहुंच जा रही है जो 400 से 500 रुपए खाद विक्रेताओं को देते हैं लेकिन जो वास्तविक किसान है उन्हें खाद मय्यसर नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि इन तमाम भ्रष्टाचार को लेकर आगामी तीन मार्च को कुर्था प्रखंड मुख्यालय में सर्वदलिए संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल महाधरना का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव मंटू कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता खलीक अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
