हैप्पी माइंड पब्लिक स्कूल का हुआ शुभारंभ

जहानाबाद
जहानाबाद के मलहचक मोङ अवस्थित उर्दू स्कूल के सामने हैप्पी माइंड पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ।इस विद्यालय का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद इन्दु कश्यप,कायनात इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शकील अहमद काकवी,दीपक कुमार एवं अरविंद कुमार आजाॅस ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।शकील अहमद काकवी ने कहा की बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी जरूरी है।इन्दु कश्यप ने कहा की बच्चों को रोबोट न बनाकर इंसान बनाने की आवश्यकता है और बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है अतः बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी सजग रहना है।वहीं दीपक कुमार ने कहा की बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी सजग रहने की आवश्यकता है ।वहीं वक्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं विद्यालय परिवार को दिया।विद्यालय के निदेशक गौतम परासर ने बताया की मैं अपने अतिथियों के द्वारा कही गयी हर बात को अमल में लाने की कोशिश करूँगा ।उन्होंने बताया की हमारे विद्यालय में बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने की व्यवस्था के साथ उनके चतुर्दिक विकास हेतु संगीत,चित्रकला,नृत्य,अभिनय के साथ खेल कूद की भी सूविधा हैप्पी माइंड पब्लिक स्कूल में उपलब्ध है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अरविंद कुमार आजाॅस ने किया।आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक गौतम परासर शिक्षक रंजन कुमार,शिक्षिका जया सिन्हा,साहला प्रवीण,सुशील कुमार,बजरंगी दास ने किया।इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया ।जिसमें नंदन मिश्र,अनंता कुमारी,महबूब आलम,शैलेन्द्र कुमार शैल,दीपक कुमार,राकेश कुमार कश्यप ने अपनी कविताओं का पाठ किया ।इस पूरे कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा कुमार ने किया ।