जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न

जहानाबाद
जिला परिषद् अध्यक्षा, जहानाबाद श्रीमती रानी कुमारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला परिषद् की सामान्य बैठक सम्पन्न की गई।
जिला परिषद् के सामान्य बैठक में जिला परिषद् अध्यक्षा, जिला परिषद् उपाध्यक्ष, सभी सदस्यगण द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15वीं वित्त आयोग के वित्तीय वर्ष 2025-26 को प्रस्ताव में ले लिया जाए। जिला परिषद् के सामान्य बैठक में जिला परिषद् के भूमि पर लगे अतिक्रमण को हटाए जाने तथा दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही उक्त स्थान पर मॉल निर्माण एवं दुकान बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया। बैठक में जिला परिषद् अध्यक्षा द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन दुकानों का 50000/- ₹ अथवा उससे से अधिक किराया बकाया है उन दुकानों का किराया अविलंब वसूल किया जाए तथा दुकान खाली करवाने की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री धनंजय कुमार द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला परिषद् के समस्त 15वीं एवं षष्ठम वित्त आयोग की योजनाओं का अनापत्ति प्रमाण पत्र अविलंब जिला परिषद् कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग के जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों में जिला परिषद के सभी सदस्यों की सहभागिता हेतु आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला परिषद् अध्यक्षा द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है वह स्वयं बैठक में भाग लेंगे उनके स्थान पर अन्य कोई पदाधिकारी अथवा कर्मी बैठक में शामिल नहीं होंगे।
बैठक में माननीय विधायक, जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय उचिटा में विगत चार से पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण पठन पाठन में परेशानी हो रही है, जिसके लिए विकास आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत संरक्षण को निर्देशित किया गया कि अविलंब महाविद्यालय उचिटा में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
जिला परिषद् की सामान्य बैठक में माननीय जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमती रानी कुमारी, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् श्री धनंजय कुमार, माननीय विधायक, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय विधायक, घोसी विधान सभा क्षेत्र श्री रामबली सिंह यादव, जिला परिषद् उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता देवी, जिला परिषद् के सभी माननीय सदस्यगण सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
