जिला खनिज फाउंडेशन समिति की बैठक अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में संपन्न

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में, उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में, जिला खनिज फाउंडेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम पूर्व में चयनित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आज के इस बैठक में नये योजनाओं के चयन हेतु समिति के द्वारा विमर्श किया गया।
पूर्व में अनुमोदित योजनाओं के तहत जिला के 59 विद्यालयों में बेंच -डेस्क, 50 विद्यालयों में छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड के वेन्डिंग मशीन की व्यवस्था, 21 विद्यालयों में पेयजल, बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, वाणावर एवं अतिथि गृह में आरोप प्लांट स्थापित करने एवं जिला के विभिन्न स्थलों पर 50 अदद चापाकल लगाने की समीक्षा की गई एवं पूर्व अनुमोदित योजनाओं के कार्यो को शीघ्र कार्यान्वयन हेतु संबंधित पदाधिकारीओं को निदेश दिया गया है।
नये योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन हेतु सदस्यों से प्रस्ताव की मांग की गई तथा आगामी बैठक में अग्रेत्तर कारवाई की जाएगी।
आज के इस बैठक में अपर समाहर्ता, श्री ब्रजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्रीमती सृष्टि सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रश्मि रेखा, जिला खनन पदाधिकारी, डीपीएम, स्वास्थ्य एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।