जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव बनाये गए ,हम पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी

जहानाबाद
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा बिहार में नई ताकत के रूप में उभरता दिख रहा है हम पार्टी में कई शख्सियतों का आगमन होता दिख रहा है पिछले दिनों पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने हम पार्टी का दामन थामा था। अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा द्दारा प्रभात भूषण श्रीवास्तव को पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने प्रभात भूषण श्रीवास्तव को पत्र सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि निश्चित ही ऐसे महानुभव के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी मालूम हो पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव जहानाबाद लोक सभा के करपी ,कुर्था ,अरवल ,किजर थाना में थाना प्रभारी के रूप काम किया है। साथ ही 4 वर्ष जहानाबाद के एसडीपीओ रहे ।
एक बर्ष पूर्व पुलीस सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में आ गए, क्योंकि लोगों की सेवा करना इनकी जुनून रहा है। अपनी सेवा के दौरान सभी जगहो पर ठंड में रजाई बांटना , गरीब बच्चो को मैट्रिक परीक्षा के समय किताबो का किट देना , स्वास्थ्य शिविर लगाना , साथ ही करौना काल में प्रतिदिन 100 लोगो को अनाज बांटने का कार्य किया ।