देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला नियोजनालय में नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत सात प्रशिक्षित  लोगो को दिया गया स्टडी किट



जहानाबाद
  जिले में श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, जहानाबाद कार्यालय द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17.02.2025 को जिला नियोजनालय, श्याम नगर जहानाबाद में किया गया।
        नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय, में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 7 अभ्यर्थीयों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय  1,80,000/- रूपए से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 08 अभ्यर्थीयों को संबंधित परीक्षा की पुस्तके स्टडी किट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध करायी गई।
     कार्यक्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी द्वारा किया गया। उपस्थित लाभार्थियों को संबोधन के क्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा टूल किट एवं स्टडी किट योजना को आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी बताया। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नही कर पाते। स्टडी किट पुस्तक के आभाव को दूर कर उन्हे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे इसी प्रकार तकनीकि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!