देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जीतन राम मांझी एवं संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में बिहार में मजबूत हो रही हम पार्टी : श्याम सुंदर शरण



*हम पार्टी की मजबूती,मतलब गरीबों की मजबूती.*

जीतन राम मांझी की पार्टी हम लगातार अपनी शक्ति प्रदर्शन में जुटी हुई है पूरे बिहार में विधानसभा सम्मेलन,जिला सम्मेलन जैसी कई कार्यक्रमों को आयोजित कर रही है तो वहीं आगामी 28 फरवरी को पटना  में महासम्मेलन का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरे बिहार में जोर-सोर से चल रही है । हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में हम पार्टी पूरे बिहार में मजबूत हो रही है । आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 20 से अधिक विधायक हम पार्टी के विधानसभा में दिखाई देंगे, श्याम सुंदर शरण ने कहा कि बिहार की जनता ने जीतन राम मांझी एवं संतोष कुमार सुमन के कार्य करने के तरीकों को देखा है,जिस तरीके से गरीबों के लगातार आवाज बनने का काम करते हैं,गरीबों के कल्याण के लिए जो आवाज उठाई जा रही है-जो कार्य किए जा रहे हैं, उससे बिहार की जनता को यह भरोसा है कि अगर जीतन राम मांझी की हम पार्टी मजबूत होती है तो बिहार के गरीब मजबूत होंगे । मुख्यमंत्री रहते हुए जीतन राम मांझी ने विकास की रफ्तार को जो गति दिया था उसे कोई बिहारी कभी नहीं बुल सकता है। गया के सांसद के तौर पर जिस तरीके से एक के बाद एक बड़े कार्यों को गति मिली है उससे पूरे गया जिले के लोगों को एहसास होने लगा है कि जीतन राम मांझी गया के लिए वरदान साबित होंगे क्या किसी ने सोचा होगा कि गया में कॉरिडोर का निर्माण होगा लेकिन आज सच साबित होता हुआ दिख रहा है । 28 फरवरी को पटना आने वालों की संख्या यह बताने के लिए काफी होगा की जीतन राम मांझी एवं संतोष कुमार सुमन की लोकप्रियता पूरे बिहार में कितनी तेजी से बढ़ रही है और हम की जनाधार कितना मजबूत हुआ है ।हम यह बता देना चाहते हैं अपने गरीब जनता को कि अगर हम पार्टी मजबूत हुई तो आप मजबूत होंगे-आपकी आवाज मजबूत होगी,बिहार की जनता लगातार देखती रही है कि गरीबों की आवाज किस तरीके से जीतन राम मांझी उठाते हैं,संतोष कुमार सुमन उठाते हैं । उन्हें किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है बल्कि बिहार के सभी लोग जानते हैं कि उनकी आवाज सिर्फ और सिर्फ जीतन राम मांझी ही मजबूती से उठा सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!