देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एनडीए 19 फ़रवरी को करेगा कार्यकर्ता सम्मलेन


जहानाबाद
भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में एनडीए जहानाबाद जिला की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे एनडीए के पांचो घटक दलों ने आगामी 19 फ़रवरी को गाँधी मैदान जहानाबाद में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु बैठक की गई । कार्यक्रम में  संत रविदास जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाया गया । उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ शम्भू, सुरेंद्र विवेक ने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव के निमित्त यह कार्यकर्ता सम्मलेन जोश भरने के लिए, एकात्मकता के लिए बैठक आहुत किया गया है, जिसमे सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस सम्मलेन में भाग ले कर आगामी कार्य के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन आगामी विधानसभा चुनाव के तीनों सीटो पर मजबूती से लड़ाई लड़ने एवं जितने की जमीन तैयार करेगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा , भाजपा सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा , लोजपा जिलाध्यक्ष प्रिन्स कुमार , हम जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, रालोमो जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा , भाजपा जिला प्रभारी सीताराम पाण्डेय,इंदु कश्यप,पूनम शर्मा,चुन्नू शर्मा, निरंजन केशव प्रिंस , पम्पी शर्मा, राजू शर्मा,जेपी चंद्रवंशी, हेमंत शरण, भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, शैलेश कुमार,बृजेश कुमार, सर्वेश वर्मा, मनोज पासवान, महेंद्र कुमार,रवि शेखर, कृष्णकांत कुमार एवं अन्य दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!