किंजर की दो महिला जहानाबाद में हुई ठगी गिरोह का शिकार

किंजर , अरवल : किंजर ग्राम की दो महिलायें जो दोनों अपनी बहन भी है इनका ससुराल किंजर में है यह दोनों बहने इंदु सिंह पति कमलेश सिंह एवं बेबी देवी पति अरविंद सिंह पूर्व उप सरपंच की पत्नी है इनका मैंके जहानाबाद जिले के बिस्टॉल ग्राम में है यह दोनों बहने 7 फरवरी को रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर ग्राम में एक शादी समारोह में गई थी शादी के उपरांत यह दोनों बहने महमदपुर ग्राम से ऑटो के द्वारा जहानाबाद स्टेशन पहुंची वहां से यह लोग किंजर अपने ससुराल आने के लिए एक सीएनजी ऑटो में ड्राइवर से पूछ कर बैठ गई इतने में दो-तीन टीन एजर लड़कियां ऑटो में आकर बैठ गई और इन दोनों बहनों से बातचीत करने लगी इतने में उक्त अनजान लड़कियों ने कहा कि यह ऑटो किंजर नहीं जाएगी ऑटो बदल लीजिए इन दोनों बहनें उस फ्रॉड लड़कियों की बातों में जाकर ऑटो बदलकर बैठ गयी ऑटो लजीज होटल के पास रोक दिया गया फिर दोनों लड़कियां अपने स्टाल के अंदर से कुछ जेवर निकालकर इन्हें दिखलाई और कहीं की मेरा जेवर आप लोग खरीद लें मैं बहुत मुश्किल में हूं उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तो उसने कहा कि अपना कान वाली सोने का टॉप और जिउतिया हमें दे दे और मेरा सारा जेवर ले ले इन दोनों बहने उसकी बातों में आ गई और इन दोनों बहनों का अंगूठी जितिया और कान की बाली लगभग एक लाख रुपए का जेवर की ठगी कर दोनों महिला साथी ठग वहां से ऑटो सहित गायब हो गई बाद में दोनों बहने किसी तरह दूसरे से मदद लेकर किंजर अपने घर पहुंची दोनों बहने काफी उम्र दराज हैं और काफी अनुभवी भी है लेकिन शातिर महिला ठग का शिकार हो गई