कडौना थाना ने एक भुला भटका बच्चा बरामद किया

जहानाबाद
कडौना थानाअध्यक्ष विधि व्यवस्था प्रतिनियुक्ति पवन कुमार दास ने कडौना थाना के पास गया पटना मेन रोड पर एक भूला भटका बच्चा उम्र 15 वर्ष पर नजर पड़ी थाना अध्यक्ष पवन कुमार दास ने उसे बच्चों के पास पहुंचकर बच्चों को कडौना थाना लेकर चले आए जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के प्रतिनियुक्ति पराविधिक स्वयंसेवक राकेश कुमार को थाना अध्यक्ष पवन कुमार दास ने फोन के माध्यम से जानकारी दी सूचना पाकर पारा विधिक स्वयंसेवक राकेश कुमार,थाना अध्यक्ष पवन कुमार दास और पुo अo निo इंद्रदेव सिंह ने बहुत बच्चे से पूछताछ किया लेकिन बच्चे ने कुछ भी नहीं बता पाया! बच्चों की उम्र लगभग 15 वर्ष रंग सांवला पहनावा भूरा रंग का जैकेट उसके अंदर लाल रंग का जैकेट एवं भूरा रंग का ट्राउजर एवं कला रंग का जूता पहने हुए हैं! बच्चा सही से बोल नहीं पा रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चा मंदबुद्धि का है, सभी ने मिलकर कडौना थाना के अगल-बगल क्षेत्रो में जाकर बच्चों के बारे में पूछताछ किया! लेकिन कोई भी नहीं बता पाया बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चे का मेडिकल जांच करा कर सुरक्षित बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द कर दिया गया है !