क़ायनात इंटरनेशनल स्कूल के रजत जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

*शिक्षाविद डा चन्दिका प्रसाद यादव , डा सत्यजीत सिंह ,डा फरहत हसन , डा अहमद अली हई होगे सम्मानित*
काको (जहानाबाद)
कायनात इंटरनेशनल स्कूल की रजत जयंती और बुनियादी शिक्षा दिवस कार्यक्रम के अवसर पर 6 से 8 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाली इस विशेष कार्यक्रम में आपके सहभागिता का आह्वान करते हैं।
यह कार्यक्रम बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में दिवंगत डॉ. जाकिर हुसैन, बिहार के पूर्व राज्यपाल और भारत के पूर्व राष्ट्रपति की अनमोल योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है, जिनकी 127वीं जयंती 8 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।
इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम “हम जमीन, हमारा गांव… हमारे लोग” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
• सुखदेव वर्मा मेमोरियल अवार्ड 2025 – डॉ. सत्यजीत सिंह, संस्थापक, रुबन अस्पताल, पटना,बिहार
• डॉ. जेड. पलवी अवार्ड 2025 – श्रीमती फरहत हसन, संस्थापक, इंटरनेशनल स्कूल, पटना,बिहार
• डॉ. रघुबंश प्रसाद सिंह मेमोरियल अवार्ड 2025 – डॉ. चंद्रिका प्रसाद यादव, संस्थापक, माँ कमला चंद्रिका विद्या पीठ, जहानाबाद, बिहार
• डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल अवार्ड 2025 – डॉ. अहमद अब्दुल हई , संस्थापक, हई मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट और हई फाउंडेशन, पटना,बिहार
6 फरवरी 2025 की शाम को कायनात फाउंडेशन और “नफरत छोड़ो – दिल को जोड़ो” संगठन के सहयोग से स्थानीय कवियों द्वारा एक काव्य सत्र आयोजित किया जाएगा।
