देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्रद्धांजलि  व    पुष्पांजलि दिवंगत कामरेड  रामखेलावन बिंद उर्फ फूली बिंद को लाल सलाम अमर रहे।


,जहानाबाद
24 जनवरी 2025 को 74 वर्षीय रामखेलावन जी अंतिम सासें ली।इनका पैतृक गांव जहानाबाद सदर प्रखंड के सलेमपुर गांव में था।इनकी पत्नी फूला जी भी पार्टी के वरिष्ठ नेत्री हैं। दोनों पति पत्नी 1980 के दशक में भाकपा माले में शामिल हुए।समाज के बदलाव के संघर्ष में पार्टी के द्वारा ली गई पहल कदमी व उतार चढ़ाव में शासक वर्ग के हर दमन को झेला है। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत उनके प्रति दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पुष्पांजलि से शुरू की गई।इस मौके पर उपस्थित थे पार्टी राज्य कमेटी सदस्य तथा जिला सचिव रामाधार सिंह राज्य कमेटी सदस्य श्री निवास शर्मा। प्रखंड सचिव हसनैन अंसारी प्रखंड कमेटी सदस्य भूपेंद्र प्रसाद ब्रह्मदेव प्रसाद कुंती देवी,रामनारायण पासवान प्रमिला देवी, तथा उनकी पत्नी फूला देवी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उनके निजी रिश्तेदार महिला पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!