देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

‘ मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत HPV टीकाकरण का शुभारम्भ’


जहानाबाद
जहानाबाद जिले में विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत् एच0पी0वी0 (HPV) टीकाकरण का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित, जी0एन0एम0 प्रशिक्षण संस्थान, जहानाबाद में किया गया। इस दौरान जहानाबाद नगर  स्थित कस्तुरबा गांधी विद्यालय की कुल 60 छात्राओं को एच0पी0वी0 यानि हयूमन पेपिलोमा वायरस की वैक्सिन दी गई।
सिविल सर्जन, जहानाबाद डॉ0 देवेन्द्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि पहले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को टीकाकृत किया जायेगा, जो महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैन्सर से बचाव करेगा। इसके उपरांत निजी विद्यालयों की छात्राओं को भी टीकाकृत किया जायेगा। यह योजना 09 वर्ष से 14 वर्ष तक (वैसी किशोरी जो अपना 09वां  जन्म-दिन मना चुकी हैं तथा जिनकी उम्र 15 वर्ष से कम है) की किशोरियों के लिए है। जल्द हीं जिले में अध्ययनरत इस आयुवर्ग के छात्राओं का सर्वे कराकर सूची तैयार की जायेगी तथा उसी के अनुरूप राज्य से वैक्सिन की मांग की जायेगी। एक डोज वाले इस वैक्सिन का निर्माण सिरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया है। जिसे +02 से +08 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर किया जाना है। जिले में वैक्सिन के स्टोरेज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि टीकाकरण के प्रथम चरण में जहानाबाद जिले को 180 डोज प्राप्त हुआ है।
उक्त अवसर पर श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, माननीय विधायक, जहानाबाद विधानसभा/श्री सतीश कुमार दास, माननीय विधायक, मखदुमपुर विधानसभा/ श्री रामबली सिंह यादव, माननीय विधायक, घोषी विधानसभा/सिविल सर्जन, जहानाबाद/ जिला कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद/जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जहानाबाद/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रा0स्वा0केन्द्र, सिकरिया/जिला कार्यक्रम प्रबंधक/जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी/जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट/जिला योजना समन्वयक एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद/प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद/प्राचार्या, कस्तुरबा गांधी विद्यालय, जहानाबाद/एस0एम0ओ0 एवं एफ0एम0 डबलू0एच0ओ0)/एस0एम0सी0 एवं बी0एम0सी0 (यूनिसेफ)/वैक्सीन मैनेजर (यू0एन0डी0पी0), जहानाबाद इत्यादि उपस्थित थे।   

‘‘स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में जहानाबाद जिला के बढते कदम’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!