देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सरस्वती पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च



कुर्था (अरवल) सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर कुर्था थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमे  पुलिस अधिकारी के साथ साथ पुलिस बल के जवान शामिल रहे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया की सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगो को निर्भीक व शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने की अपील किया गया है। कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया की पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने सभी पूजा समिति से डीजे नही बजाने व अश्लील गाना पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा की पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति अगर डीजे के साथ साथ अश्लील गाना बजाते पकड़ा जाएगा उसपर विधि सम्वत करवाई होना तय है। उन्होंने बताया की शांतिपूर्ण माहौल में पूजा सम्पन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है जिसको लेकर फ्लैग मार्च निकालकर लोगो को शांति का संदेश दिया गया है साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी सहित सभी लोगो से अपने अपने अगल बगल के माहौल व पूजा समिति पर नजर रखने की बात कही गई है।वही थाना के चौकीदारों से अपने अपने क्षेत्र के एक एक गतिबिधि पर विशेष नजर रखने की हिदायत दिया गया है। ईस मोके पर कुर्था अपर थाना अध्यक्ष समसेर आलम, एसआई चंद्रदेव महोतो, रिंकू कुमारी,स्मित उपाध्याय थाने के पुलिस बल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!