केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकासोन्मुख और बिहार के चतुर्दिक विकास वाला : डॉ इंदु काश्यप

जहानाबाद:- केंद्र सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए पेश किए गए बजट को युवाओं को रोजगार देने वाला, विकासोन्मुख और विकसित भारत की संकल्पनाओ वाला बताते हुए लोजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर इंदु काश्यप ने बताया कि ये वित मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरदर्शिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की संकल्पनाओ वाला बजट है। इसमें सबका साथ सबका विकास की भावना कहीं न कहीं निहित है। उन्होंने बताया कि बिहार के लिए यह बजट काफी महत्वपूर्ण रहा है जहां कई परियोजनाओं के लिए धन की व्यवस्था इस बजट में की गई है। उन्होंने दोहराया कि हमारे पार्टी के नेता आदरणीय चिराग पासवान जी ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा है कि वर्तमान सत्र का बजट बिहार और बिहारी को प्रमुखता से ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस बजट में बिहार में कृषि, परिवहन, उड्डयन, रोजगार, शिक्षा के नवीन अवसर को बढ़ावा देने के लिए तथा सभी क्षेत्र के विकास के लिए समुचित धन की व्यवस्था की गई है। डॉक्टर कश्यप ने अपने पार्टी के नेता चिराग पासवान, वित मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समावेशी बजट प्रस्तुत किए जाने को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी है।