पुण्यतिथि पर याद किये गये बापु

जहानाबाद
आज जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी के साथ साथ अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कंचन कुमारी झा, वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर बचपन किड्स स्कूल के बच्चों द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन की प्रस्तुति की गई।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मीगन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शहादत देने के लिए आज शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम में शहीद को शहादत देने के लिए जहानाबाद जिले के जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय समस्त पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रख
शहादत दिया गया।

