जीवन-मरण शाश्वत सत्य है, लेकिन मनुष्य के किए गए कार्य हमेशा किए जाएंगे याद——-स्वामी रामप्रपन्नाचार्यकलेर

प्रखंड क्षेत्र के उसरी डीह निवासी बच्ची कुंवर की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन्म लेना और मरना प्रकृति का नियम है। जो लोग भी इस धरती पर आए हैं। उनको इस धरती से जाना निश्चित है, लेकिन जो लोग समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ करके जाते हैंउनकी कृति हमेशा के लिए अमर हो जाती है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि मरने के बाद भी ऐसे लोग सभी लोगों के दिलों में जिंदा रहते
हैं। दिवंगत बेद नारायण शर्मा की धर्म पत्नी ऐसे ही महिला थी जिन्होंने समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए इन्होंने अपनी जीवन का बहुमूल्य समय लगा दिया। इतना ही नहीं समाज के लिए भी इन्होंने बहुत सारे ऐसे
कार्य किए। जिससे इन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि इनके बताए हुए रास्ते पर चलना हम सबों का कर्तव्य है। समाज की सेवा करना तथा राष्ट्रहित का कार्य करना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, राबी शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने इनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

