देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


जहानाबाद
       एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के तहत जहानाबाद जिला अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजन पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका का एनीमिया टूल किट पर उन्मुखीकरण किया गया | एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के अंतर्गत 6 माह से 59 माह के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप का 1ml की खुराक देना है | 5 वर्ष से लेकर 9 वर्ष के बच्चों को पिंक आयरन की गोली एवं 10 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को नीला आयरन की गोली सप्ताह में एक दिन (प्रत्येक बुधवार) को खिलाना है |
उक्त कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद के द्वारा सभी को एमसीपी कार्ड की महत्ता, बच्चो में टीकाकरण की महत्ता, एनीमिया की पहचान एवं उसका उपचार के ऊपर विस्तृत चर्चा किया गया | सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद के द्वारा सभी को बताया गया की एनीमिया मुक्त जहानाबाद बनाने हेतु सभी स्तरों पर आयरन की गोलियाँ उपलब्ध है, इन्हे सभी लाभार्थियों को देना एवं खिलने पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है | रवि रंजन पीरामल फाउंडेशन के द्वारा सभी को प्रत्येक माह एनीमिया मुक्त कार्यक्रम के मासिक प्रतिवेदन के प्रारूपों पर चर्चा किया गया ।





जिला सामुदायिक उत्प्रेरक धीरज जी के द्वारा बताया गया है की एनीमिया के अंतर्गतपीढीगत कुचक्र को रोकने हेतु सभी लाभार्थियों को आयरन की दवा खाना बहुत ही महत्वपूर्ण है।अंकिता रंजन जिला आरबीएसके कोऑर्डिनेटर के द्वारा राष्ट्रीय बल स्वस्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे बिभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया एवं सभी से आग्रह किया गया की अगर कोई बच्चो में  हृदय से सम्बन्धित दिक्कत पायी जाती है तो उन्हें तुरंत सूचित करे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!