जहानाबाद जिला एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में, 2024 में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पर

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम का समीक्षा बैठक- सह -सम्मान समारोह का आयोजन सभाकक्ष ,समाहरणालय ,जहानाबाद में किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक स्वास्थ्य उप केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक के स्वास्थ्य संस्थानों के कार्य की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निरंतर स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण एवं उनके कारण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशस्ति पत्र जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन जहानाबाद द्वारा संयुक्त रूप से कर्मियों एवं पदाधिकारियों को वितरित किया गया। प्रशस्ति पत्र पाने वाले संस्थाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज, रेफरल अस्पताल मखदुमपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एरकी, सदर अस्पताल जहानाबाद के चिकित्सा प्रभारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक/ अस्पताल प्रबंधक, रिपोर्टिंग नोडल, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक शामिल हैं। स्वास्थ्य संस्थान में लेबोरेटरी जांच रिपोर्टिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी हुलासगंज, रेफरल अस्पताल मखदुमपुर, सीएससी काको के लैब टेक्नीशियन को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य उप केंद्र भेवर, तिलकई, कोहरा, मुस्तिचक और बिशुनगंज की संबंधित ए0एन0एम0 को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जहानाबाद को , एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम में, 2024 में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही साथ 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर 98.91 स्कोर के साथ उत्कृष्ट कार्य में जिला को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है।
